जबलपुर: गौरीघाट में अवैध कब्जों से परेशान बस्तीवासियों का फूटा गुस्सा, युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
जबलपुर में बिल्डरों की मनमानी और अवैध कब्जों को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। हाल ही में एक बस्ती के निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय नेता संतोष कुमार कुशवाहा और अन्य नागरिकों का कहना है कि बिल्डर न केवल मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, बल्कि पुरातत्व विभाग के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए आम रास