श्रीडूंगरगढ़: आडसर गांव में तेज अंधड़ के बीच खेत में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आडसर गांव की रोही में रविवार को तेज अंधड़ के दौरान एक किसान के खेत में बने झोंपड़े में भीषण आग लग गई। आग से किसान मन्नीराम पुत्र मालाराम सांसी की गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में झोंपड़े में रखा राशन, कपड़े, 40 माचा, डीए