पलारी: कैलाशगढ़ में जोड़ा जैतखाम निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न, विधायक संदीप साहू रहे मुख्य अतिथि
कैलाशगढ़ में जोड़ा जैतखाम निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न, विधायक संदीप साहू रहे मुख्य अतिथि.. आज कैलाशगढ़ में विधायक संदीप साहू के मुख्य आतिथ्य में जोड़ा जैतखाम निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना एवं जय सतनाम के जयघोष के साथ हुई। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक वातावरण देखने को मिला