स्वार: सूचना पर जा रही 112 नंबर पुलिस गाड़ी गाँव खोद कला में ईंटों के ढेर से टकराई, बड़ा हादसा टला
Suar, Rampur | May 16, 2026 जनपद रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। झगड़े की सूचना मिलने पर मौके की ओर जा रही 112 नंबर पुलिस की गाड़ी खोद कला-रहमतगंज मार्ग पर सड़क किनारे पड़े ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।