झांसी: झांसी में शादी से काम कर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी की बाइक खड़े कंटेनर से टकराई, पति की हुई मौत, मेडिकल में हुई PM
Jhansi, Jhansi | May 2, 2026 झांसी में खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में पति सुनील अहिरवार की मौत और उसकी पत्नी शिवकुमारी घायल हो गई। दोनों शादी में काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पति को नींद की झपकी आ गई, जिससे बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे लोग दोनों अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।