छतरपुर नगर: गांधी आश्रम में चल रही थिएटर कार्यशाला, बच्चे सीख रहे एक्टिंग और अभिनय के हुनर।
छतरपुर शहर के गांधी आश्रम में आयोजित थिएटर कार्यशाला में बच्चे अभिनय कला की बारीकियां सीख रहे हैं। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एक्टिंग, संवाद अदायगी, मंच प्रस्तुति सहित थिएटर से जुड़े विभिन्न हुनर सिखाए जा रहे हैं।कार्यशाला में बड़ी संख्या में बच्चे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस आयोजन की जानकारी आज 27 जून दोपहर करीब 1:00 बजे दी है।