कवर्धा जिले भर के पटवारी 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। जिसके चलते राजस्व के काम पूरी तरीके से ठप पड़े हुए थे। दरअसल ग्राम कुरुवा के पटवारी राजेश शर्मा को किसानों की शिकायत के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने निलंबित कर दिया था। जिससे जिले भर के पटवारीयों ने नाराजगी जताते हुए राजीव गांधी पार्क में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए थे।