मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोनवाई गांव निवासी अशोक प्रसाद सोनी के पुत्र रोशन कुमार सोनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रोशन कुमार सोनी मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बाइक से किसी काम से सगालिम बाजार गया था। बाजार से घर लौटने के दौरान रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक अज्ञात बाइक