बांसवाड़ा। शहर के एमजी अस्पताल परिसर में गुरुवार रात 8:45 बजे उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शराबी युवक ने वहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल पहुंचा था और बिना किसी कारण महिला कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करने लगा।महिला कर्मचारी ने पहले युवक को शांत रहने की चेतावनी दी।