ललितपुर: कोतवाली ललितपुर पुलिस ने 5 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में जनपद में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जिन पर नियम अनुसार कार्यवाही की गई है।