दादरी: सेक्टर-12 में पार्क में खेल रहे 17 वर्षीय किशोर पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर व्यवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती
नोएडा के सेक्टर-12 में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर के पार्क में खेल रहे एक 17 वर्षीय किशोर पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। आनन-फानन में किशोर को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।