जशपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अखंड रामायण समापन व भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
जशपुरनगर के बस स्टैंड स्थित महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का समापन गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर किया गया, जिसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। गुरुवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसमें शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धाल