दुधि: म्योरपुर कस्बे में कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सोनभद्र के म्योरपुर कस्बे में एक 70 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भरत अग्रहरी पुत्र स्वर्गीय मल्लू के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरत अग्रहरी अपने घर के आंगन में स्थित कुएं के जगत पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर वह कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला।