पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर से फरार इरशाद, हसन अली उर्फ सोनू, रियाज, नसीब, रिजवान, सहबान, नियाज और इरफान पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया की गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त इन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।