छतपुरा ग्राम पंचायत सहित आसपास के कई गांवों में खाद्यान्न की कमी से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। राशन न मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोग केंद्रों पर इंतजार करते दिखाई दिए और न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे चंदला में सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।