डीडवाना: डीडवाना पुलिस की अनूठी पहल, नशे के जाम को दिया विश्राम, केसरिया दूध से नव वर्ष का किया स्वागत
डीडवाना पुलिस ने सामाजिक सरोकार के विशाल पेश करते हुए शराब नहीं दूध पियो अभियान के जरिए नव वर्ष का स्वागत किया। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में पुलिस ने कड़ाके की ठंड में आम जन को गर्म दूध पिलाकर स्वस्थ जीवन का संकल्प गिराया। नगर परिषद के सामने पुलिस ने मिल्क प्वाइंट स्थापित किया एवं सभी को दूध पिलाया।