मथुरा: मित्र पुलिस के एक सिपाही पर मारपीट का आरोप
गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव सकरवा के एक टेम्पो चालक और उसके परिवार ने पुलिस पर 'बेगार' से मना करने पर थाने में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि सिपाही ने जबरन राजीनामा लिखवाकर मामला दबाने की कोशिश की वहीं थाना पुलिस ने आरोपो को निराधार बताया है