जैतहरी: जैतहरी से छत्तीसगढ़ पहुंचे चार हाथी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
जैतहरी क्षेत्र में कई दिनों से विचरण कर रहा चार हाथियों का दल सोमवार सुबह गुजर नाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र पहुंच गया। हाथी चोई, कनईटोला, दर्रीटोला सहित कई गांवों के आसपास विचरण करते हुए दैंगांव के छुलहनी जंगल में जाकर रुके हैं,हाथियों के छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद जैतहरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।