बदायूं: खुनक गांव के निकट आग का गोला बनी बोलेरो कार, बारातियों ने कूदकर बचाई जान
Budaun, Budaun | Apr 26, 2026 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर से बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बोलेरो कार में बारात जा रही थी। बोलेरो कार खुनक गांव के निकट पहुंची तभी अचानक बोलेरो में आग लग गई। कार में पांच बराती सवार थे। आग लगते ही कर में सवार पांच लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची बिनावर पुलिस और अग्निशमन की टीम ने आग को बुझाया।