गुना नगर: एबी रोड पर स्टार्टअप इंडिया के तहत कार्यशाला प्रशिक्षण बड़ी संख्या में जिले के उद्यमी और कलेक्टर हुए शामिल
गुना में एबी रोड पर एक होटल में 30 जुलाई को स्टार्टअप इंडिया के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया, जिले में युवाओं उद्यमियों को स्वरोजगार नवाचार से जोड़ने तेजस योजना के अंतर्गत कार्यशाला की गई है। युवाओं के नए विचारों को व्यापार में बदलने के साथ शासन की योजनाओं की मदद से बिजनेस आइडिया और बढ़ाने संबंधी जानकारियां दी।