मुंगेर: शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, क्यूआरटी के तीन जवान घायल, राइफल छीने जाने की चर्चा
Munger, Munger | Dec 28, 2025 नयारामनगर थाना क्षेत्र के पाटम पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक पाटम रघुनाथटोला में शनिवार की शाम शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में क्यूआरटी टीम के तीन सिपाही आंशिक रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान क्यूआरटी में शामिल एक जवान का सरकारी राइफल छीने जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस प्रशासन क