बलिया: बलिया नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया
बलिया नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया है इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र में कई दुकानदारों और ठेला चालकों से कुल 2800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्हें दोबारा पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत भी दी गई