गुना जिला पंचायत विश्राम ग्रह में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम हुआ। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने आदिवासियों की जमीनों पर रसूखदारों के कब्जे का मुद्दा उठाया। कहा, प्रशासन बैठा है क्या इन्हें मालूम नही, आदिवासियों की जमीनों पर रसूखदार कब्जा कर लेते है मारपीट कर उन्हें भगा देते हैं। क्या ऐसे बिरसा मुंडा जयंती होगी।