बिल्सी: 14 घंटे बाद बिल्सी नगर में वैकल्पिक बिजली सप्लाई हुई चालू, आंधी के कारण चार बिजली पोल टूटे
Bilsi, Budaun | Apr 4, 2026 बिल्सी नगर में 14 घंटे बाद बिजली सप्लाई को वैकल्पिक रूप से चालू किया गया है। जिससे नगर के लोगों को बिजली सप्लाई मिली। बता दे शुक्रवार रात लगभग 10:00 बजे से आंधी आने के कारण उझानी स्थित बिजली के चार पोल टूट गए ,जिससे नगर की सप्लाई बाधित हो गई। बिल्सी एसडीओ ने बताया आज शनिवार दोपहर 1 बजे वैकल्पिक रूप से नगर की सप्लाई को शुरू कर दिया है।