मल्हारगढ़: पल्स पोलियो अभियान को लेकर कल निकलेगी जागरूकता रैली जिला अस्पताल परिसर से
मंदसौर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 27 जून सुबह 9:30 बजे इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय से विशाल जागरूकता रैली निकाली जाएगी,सीएमएचओ डॉ. जी.एस.चौहान ने अभिभावकों से बच्चों को पोलियो बूथ पर लाने की अपील की,