धामपुर: धामपुर में शीला टाकीज के पास ट्रक और कार की टक्कर में पांच कार सवार घायल
Dhampur, Bijnor | May 21, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर में शीला टाकीज के पास एक ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई जिसमें कार चालक कांठ निवासी अमित व स्योहारा के विवेक गौतम, हरीश, सुरेंद्र व सुरेंद्र की पत्नी कृष्णा सवार थे ।घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया।कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची है।