श्रीकरणपुर में श्री अरोड़वंश समाज के संस्थापक अरुट महाराज के नाम पर एक मार्ग का शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। यह घोषणा पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने गुरुवार शाम 5 बजे अरोड़वंश गुरुद्वारा में की।श्री अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष विनय तनेजा ने बताया कि श्रीकरणपुर क्षेत्र में श्री अरुट जी महाराज के वंशज बड़ी संख्या में निवास करते हैं।