पत्थलगांव: काडरों में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल, पत्थलगांव एसडीओपी ने अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल
जशपुर जिले के काडरों बाजरा पारा के समीप शुक्रवार की दोपहर 1 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और दोनों घायलों को स्वयं अपने वाहन में बैठाकर सिविल