भिंड नगर: सोमवती अमावस्या पर वनखंडेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,भक्तों ने किया भगवान बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
भिंड सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को शहर के प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह 9 बजे से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा दूध, दही, घी,जल,शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया