परसिया: सिद्ध विनायक मंदिर में प्रतिमाओं का किया अधिवास,आज दोपहर निकलेगी प्रतिमाओं की शोभायात्रा
सिद्ध विनायक मंदिर एलआईसी आफिस के पीछे परासिया में गणेशजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव जारी है। प्राण प्रतिष्ठाा के आयोजनों के दौरान प्रतिमाओं का अधिवास किया गया। मंदिर में प्रतिमाओं को जयकारे के साथ ले जाया गया। आचार्य ने बुधवार 8 बजे बताया कि बुधवार को दो बजे के बाद प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा।