खिलचीपुर: नाँदनी जागीर में अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर विनोद वर्मा गांव लौटे:ग्रामीणों ने फूल माला से स्वागत किया,DJ पर झूमे युवा,
छापीहेड़ा के पास नाँदनी जागीर निवासी विनोद वर्मा अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर अपने गांव लौट आए हैं। गांव पहुंचने पर बुधवार की सुबह 11:00 ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।उन्होंने वहां छह माह का सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया। गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विनोद वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया।