कानपुर: बिधनू थाने की पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिधनू थाने के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त कल्लू को बिधनू से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया उपनिरीक्षक अनूप कुमार मौर्य के नेतृत्व में आरोपी को सोमवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो गया था।