डेहरी: रोहतास में मौसम का मिजाज बदला, आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत
Dehri, Rohtas | May 29, 2026 रोहतास में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत रोहतास जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद सासाराम सहित जिले के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली। सुबह तक चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे