खरगोन/बिस्टान। बिस्टान थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। ग्राम गलतार के भयडिया फाल्या निवासी बिसन बर्डे ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी सयदी बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।