भिंड नगर: फिर क्षतिग्रस्त हुआ चंबल पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बंद; मरम्मत कार्य शुरू,नए पुल के निर्माण में लाई गई तेजी
भिंड। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला बरही गांव स्थित चंबल नदी का पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः रोक लगा दी है। इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।