गंधवानी: सिर्वी समाज ने गंधवानी में मनाया आई माता का अवतरण दिवस, समाजजनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Gandhwani, Dhar | Aug 25, 2025 अखिल भारतीय क्षत्रिय सिर्वी समाज की कुलदेवी श्री आई माताजी का अवतरण दिवस भादवी बीज महोत्सव सिर्वी समाजजनों ने मनाया। समाजजनों ने आज सोमवार को दोपहर 2 बजे निकाली गई शोभायात्रा को जानकारी देते हुए बताया मां आईजी के अवतरण दिवस पर माताजी की गादी पाठ, धर्म ध्वजा पूजन, महाआरती, महाप्रसादी को लेकर समाजजनों का उत्साह देखने को मिला।