रामगढ़: रामगढ़ में खाटूश्याम महोत्सव की धूम, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ramgarh, Alwar | May 7, 2026 खाटूश्याम मंदिर में आयोजित पाँच दिवसीय वार्षिकोत्सव महोत्सव के तहत गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश एवं शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।