लक्ष्मीपुर: जमुई में आंधी-पानी और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता
जमुई जिले में मंगलवार दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा और काले बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे इलाके में लोगों को परेशानी बढ़ा दिया। करीब आधे घंटे तक चली तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। मौसम ठंडा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, ओले गिरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है।