रामानुजगंज: रामानुजगंज में कन्हर नदी में जहरीला पदार्थ डालने से मछलियों की मौत, प्रशासन हुआ सतर्क
रामानुजगंज शुक्रवार क्षेत्र में कन्हर नदी में अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ डाले जाने की घटना सामने आई है, जिससे बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह एनीकट क्षेत्र में मृत मछलियों का ढेर देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और मछलियों को एकत्र करने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।