खगड़िया: खगड़िया में तेज आंधी के साथ बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
खगड़िया शहर में शुक्रवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से पूरे शहर का मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक लगातार बारिश होती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई। कई जगहों पर लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और छज्जों के नीच