गुरुग्राम: सेक्टर-81 में किरायेदारों ने लाखों का सामान चोरी कर फ्लैट खाली करा
सेक्टर-81 की सिग्नेचर ग्लोबल सिनेरा सोसाइटी में किरायेदारों ने मकान मालिक के लाखों के कीमती सामान की चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया। आरोप है कि किरायेदारी खत्म होने से पहले वे चोरी कर गए और 10 महीने का किराया भी नहीं दिया। पुलिस जांच कर रही है।