धार: जेल वारंट बनने के बाद धार में कोर्ट परिसर से भागा आरोपी, नौगांव थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज
Dhar, Dhar | Nov 27, 2024 धार में कोर्ट परिसर से एक आरोपी प्रधान आरक्षक को चकमा देकर भाग निकला है। पेशी के दौरान आरोपी कृष्णा पिता सावतिया उम्र 26 वर्ष निवासी नालछा का जेल वारंट बन गया था, कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी को बातचीत में उलझाकर आरोपी भाग निकला। हालांकि प्रधान आरक्षक ने आरोपी को क्षेत्र में तलाश करने की कोशिश की, किंतु आरोपी नहीं मिला।