धार: शहर में निकला RSS का युवा उद्घोष पथ संचलन, मुख्य वक्ता ने पंच प्रण को जीवन में आत्मसात करने का किया आह्वान
Dhar, Dhar | Nov 27, 2024 धार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य का युवा उद्घोष पथ संचलन निकला। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा स्वयंसेवक शामिल हुए। मुख्य वक्ता महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य के प्रांत सह प्रमुख तरुण सांख्ल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में संघ को 100 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं।