मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी पर खड़ी ट्रक में बाइक सवार ने टकराया, गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर 1:45 बजे पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी पर बाइक सवार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया हालांकि बाइक सवार की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को। पड़री अस्पताल में भर्ती कराया है।