सुपौल: सुपौल में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, दो सार्जेंट बने सार्जेंट मेजर
Supaul, Supaul | Jul 3, 2026 सुपौल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सार्जेंट खुशबू कुमारी एवं सार्जेंट शशि कुमार को सार्जेंट मेजर पद पर पदोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर अलंकृत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।