मुरैना नगर: जौरा रोड पर रंगदारी नहीं दी तो किराना व्यापारी को पीटा,जान से मारने की धमकी,दो नामजद सहित चार पर FIR दर्ज।
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जौरा रोड स्थित किराना व्यापारी प्रमोद मित्तल से कथित टेरर टैक्स मांगने का मामला सामने आया है।आरोप है कि केंथरी गांव के कुछ लोगों ने 50 हजार रुपये और 10 हजार मासिक रकम की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।