किस्को: अजमत-ए-वालिदैन कॉन्फ्रेंस अकीदत के साथ संपन्न, उलेमा-ए-किराम ने दिया इस्लाही पैगाम
लोहरदगा जिले के नवाडीह ग्राम में 13 अप्रैल की रात अजमत-ए-वालिदैन कॉन्फ्रेंस सह जलसा बड़े ही अकीदत, एहतराम और पुरनूर माहौल में कामयाबी के साथ मुकम्मल हुआ। अंजुमने इस्लामियां नवाडीह और मोजद्दीद अल्फशानी तालीमी मिशन के ज़ेरे एहतिमाम आयोजित इस अजीमोशान जलसे में दूर-दराज से आए लोगों की खासी तादाद उमड़ी। जलसे में शरीक उलेमा-ए-किराम ने अपने बयानात के जरिए लोगों को द