बिजावर: नयागांव के जंगल में भटके 2 मासूमों को पुलिस ने खोज निकाला, सुरक्षित परिजनों को सौंपा
थाना पिपट क्षेत्र के ग्राम नयागांव में 8 और 6 वर्षीय दो सगे भाई परिजनों से बिछड़कर जंगल में भटक गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत सर्च अभियान चलाया दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ लिया। बाद में उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के मिलने पर परिवार ने मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस का आभार जताया।