रायबरेली: नरही चौराहा पर अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
Raebareli, Raebareli | Jul 5, 2026
5 जुलाई रविवार सुबह 8 बजे घटना की जानकारी प्राप्त हुई उक्त दुर्घटना शनिवार रात्रि 11:30 बजे की है। बाइक सवार तेज रफ्तार होने के चलते सामने खड़े हुए ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर जोरदार होने के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।