रीठी: थनौरा में नाली की समस्या से सड़क पर बना तालाब, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Rithi, Katni | Aug 1, 2026 कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत थनौरा में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि सरपंच, सचिव तथा संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से ऐसी नाली बनाई गई, जिससे बारिश का पानी निकलने के बजाय पूरी सड़क पर भर रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।